Friday, 26 December 2014

‘‘जीना तेरी गली में’’ राजकुमार पाण्डेय ला रहे हैं

भोजपुरी सिनेमा के सफल व चर्चित निदेशक राजकुमार आर. पाण्डेय अपनी होम प्रोडक्शन साई दीप फिल्मस् इन एसोसिऐशन विथ सी.पी.आई. मुविज (सुजीत तिवारी) के बैनर तले अब भोजपुरी फिल्म ‘‘जीना तेरी गली में’’ ला रहे हैं। राजकुमार पाण्डेय इस फिल्म से अपने सुपुत्र प्रदीप पाण्डेय चिन्टु को बतौर नायक भोजपुरी पर्दे पर पेश कर रहे हैं। फिल्म में प्रदीप पाण्डेय की नायिका हैं नवोदित प्रियंका पंडित। वहीं प्रदीप इस फिल्म में सुपरस्टार अदाकारा पाखी हेगड़े, अंजना सिंह व काजल रघानी के
साथ ठुमकें लगाते दिखेगें। फिल्म में चिन्टु रोमांटिक भुमिका में हैं। फिल्म में चिन्टु एक्शन मास्टर अन्दलीप पठान के निर्देशन में शानदार व खतरनाक एक्शन करते दिखेंगे। फिल्म में चिन्टु के साथ स्टार अदाकारा रिंकु घोष, सुशिल सिंह, महेश राजा, ब्रजेश त्रिपाठी, रतनेश वर्णवाल, श्रीकंकानी, अनुप अरोड़ा, सीमा पाण्डेय, मनोज टाईगर, अवधेश मिश्रा, संजय पाण्डेय, आयाज खान, सुर्या, गोपाल राय की प्रमुख भुमिकाएँ है। फिल्म की शुटिंग 30 दिनों की मैरेथन शेड्यूल में मुम्बई, बिहार, आगरा में की गई है। फिल्म के गीतकार प्यारेलाल कवी, विपिन बहार, मनोज मतलबी, कृष्णा बेदर्दी, संगीतकार राजकुमार पाण्डेय, छायांकन फिरोज खान, नृत्य पप्पु खन्ना, कानु मुखर्जी, रिक्की गुप्ता, लेखक संतोष मिश्रा व प्रचारक प्रशांत निशांत हैं। फिल्म का प्रदर्शन अगले माह होगा।
Source : प्रशांत निशांत

0 टिप्पणियाँ:

Post a Comment

Template by:

AMARSYSTEMS